रविवार, 26 अप्रैल 2009

मंज़िल

कभी हँस दिया हँसा दिया ,कभी रुला रुला दिया ।
गो नाम तेरे दर्ज थे ,तूने तो सब भुला दिया ।

मिले थे बाँह खोलकर ,कभी गले लगा लिया ।
कभी तो दर से बेकदर , दर बदर बना दिया ।

कभी तो महकी रात की ,रानी सी दिल में सिमट गए ।
कभी तो चाँद चांदनी को , बेवफा बना दिया ।

कभी करार कौल का ,वादों का लंबा दौर था ।
कभी टूटने को बेकरार ,सब कुछ तो सुन सुना दिया ।

ये मत समझ की फ़िर वही ,मैं कर रहा कोई गिला ।
दुनिया से कह दिया सिला , खंजर था मैंने चला दिया ।

चाहा तुझे था बेपनाह , मान कर अटल मेरा ।
बेनियाज़ हो के ख़ुद को , दर पे तेरे बिछा दिया ।

बताओ तो कि कौन हो , राहों के मेरे हमसफ़र ।
तूने तो इस सफर को ही मंजिल मेरी बना दिया ।

मंगलवार, 31 मार्च 2009

हाल ?




हमसे मत पूछो ,
ज़माने का कोई हाल ।
लगता नहीं है देखके ?
सब लोग हैं बेहाल !

आते हैं , जाते रहते हैं ।
हर सै कोई बवाल ।
फुर्सत मिली तो पूछेंगे ।
कैसे हैं हालचाल ।

फिलहाल उलझे बैठे हैं ,
ख़ुद का नहीं ख़याल ।
घेरे में लिए बैठे हैं ,
कितने तो हैं सवाल ।

तो क्या हुआ दुनिया नहीं ,
कोई मेरे पीछे !
मालूम मेरे पीछे है ,
उसका कोई जलाल ।

फ़िर क्या कोई मलाल,
तो फ़िर क्या कोई सवाल ??

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2009

माँ.........! तुझे सलाम ......माता मेरी !... तेरी जय हो !........जय हो !!!!!

माँ .........!

तेरी संतानों ..........तेरे बच्चों ने , कला की दुनियाँ में तेरा नाम आसमानों पे लिख दिया ! दुनियाँ भर में बस तेरी ही जय हो रही है । जय हो माता !.......... तेरी जय हो !!
लेकिन तेरी ' आन ,बान , शान , मान ' से बढ़ कर कर क्या हो सकता है कोई भी ' सन्मान ' । हो सकता है ?
तेरे बेटे, ' रहमान ' ने तो कह भी दिया ,
............." मेरे पास माँ है " .........!

सच्चा बेटा तेरा । सच्चा हिन्दुस्तानी । और उसने तो ना जाने कितने पहले ही गाकर गुंजा दिया था
...............
माँ तुझे ..........सलाम ! अम्माँ तुझे सलाम ! ..................वंदे मातरम् !!!!!

पूरे देश ने झूम के गाया था उसके साथ । मैंने भी बड़े आनंद मन से गाया था माते !

और आज , उसकी उस ऊँचाई और शान को मेरा छोटा सा सलाम ! ........

------------------------------------------------------------------------------------------------

जय....हो !........जय हो !........जय हो ! जननी मेरी ............ तेरी जय हो !
माता मेरी ..............तेरी जय हो !

तेरी गोद रहे............आँगन मेरा !
आँचल तेरा ........... चाहत मेरी !

ममता से भरी ..........आँखें तेरी !
काबा मेरा .............काशी मेरी !

सब कुछ मेरा ...........वरदान तेरा !

सौभाग्य .......................मेरा !
अरमान .......................मेरा !
सम्मान ........................मेरा !
ईमान ..........................मेरा !
भगवान........................ मेरा !
............जय हो !....... जय हो !........... जय हो !


बस माँ मेरी .......तेरी जय हो !.....जय हो !

तेरी सेवा अनहद नाद रहे ।
बस तू ही तू ... ये याद रहे ।
आनंद रहे ..............
...........उन्माद रहे ।
मर मिट जाएँ ........के रहे न रहें ।
बस तेरे सर पर .......... ताज रहे ।
तू माँ अपनी ....ये नाज़ रहे .........
तेरे दामन में .............
आबाद हैं .............हम sssss .......
तो फ़िर कैसी ...........फरियाद रहे ............?

दुनियाँ देखे...................देखे दुनियाँ !
ऐसी जय हो !........ऐसी जय हो !

...........जय हो ! जय हो ! जय हो !

आयी मेरी,
माई मेरी,
जननी मेरी ,
माता मेरी,

माय मदर इंडिया ...........
भारत माता ,
भारत माता ........मेरी .......................... मदर इंडिया .........

तेरी जय हो !............. तेरी जय हो....... ! ......................... तेरी जय हो !!

जय हो !

------------------------------------------------------------------------------------------------
मेरी रचना ar rahman के ऑस्कर मिलने पर लिखी गयी , मैंने नवोदित संगीतकार विवेक अस्थाना के साथ मिल कर इसे संगीत बद्ध भी किया । इसके रेकॉर्डेड संस्करण व पुनर मुद्रित गीत का लिंक देते शीघ्र ही आपके सामने पेश करूंगा ।


















गुरुवार, 15 जनवरी 2009

ज़िंदगी ...............?

ज़िन्दगी !

कैसे कटी ?

आहों में कोई !

चाहूं मैं कोई !

पाऊँ मैं कोई !

राहों में कोई !

वाहों में कोई !

बाहों में कोई !

सच में कोई ?????????????

बुधवार, 14 जनवरी 2009

जिस को चाहा उसी को रुलाते रहें..........................???

जिस को चाहा उसी को रुलाते रहें ?
याद करते रहें ? याद आते रहें ?

साथ चल कुछ कदम लड़खडाने लगें ?
कुछ गिरें ? कुछ उठें ? कुछ उठाते रहें ?

अज़नबी हो सकोगे ? बताओ जरा ?
कब तलक बोझ मन का उठाते रहें ?

कोई अपना रहे, कोई सपना रहे,
इस जमीं को ही ज़न्नत बनाते रहें ।

इतनी रुसवाईयाँ ? फ़िर से मिल ना सकें ?
कुछ मिटाते रहें , कुछ भुलाते रहें .

पलकें नम ही रहीं ,छुप के रोये भी हम ,
उनकी आंखों में काजल, सजाते रहें ।

बेवफ़ाई बहोत, हम से भी हो गयी !
वो भी तो हर डगर आज़माते रहें ।

हैं तराने फिजाओं में अब प्यार के ,
थोड़े चुन लें उन्हें गुनगुनाते रहें ।

शाम है जिंदगी की चलो तय करें ,
जो बची है उसे , मुस्कुराते रहें ।

कोई मुश्किल नहीं, जिंदगी ही तो है !
साथ ही हर कदम हम बढाते रहें ।

जो जलें तो जलें इक ' शमा ' की तरह ,
सब हथेली में जिसको सजाते रहें ।